‘कोच साहब…’, टी20 वर्ल्ड कप जीत पर MS Dhoni ने गौतम गंभीर को दी बधाई, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
एम एस धोनी
MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस जीत के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया और हेड कोच गौतम गंभीर को एक खास पोस्ट शेयर कर बधाई दी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
MS Dhoni ने दी खास बधाई
दरअसल भारत की इस एतिहासिक जीत के बाद एमएस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया और हेड कोच गौतम गंभीर को खास बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर करते हुआ लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास रचा गया. टीम, सहयोगी स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत- बहुत बधाई. आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई. उन्होंने आगे हेड कोच गौतम गंभीर के लिए लिखा कि, कोच साहब मुस्कान आपपर बहुत अच्छी लगती है और इस मुस्कान के साथ तीव्रता एक घातक कॉम्बिनेशन बनाती है. बहुत बढ़िया, आप सब इस पल को केलिब्रेट करें. अपने इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बुमराह के बारें में कुछ न ही लिखूं तो ही बेहतर है…चैंपियन गेंदबाज.
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को आमतौर पर मैदान पर सख्त और गंभीर स्वभाव के लिए जाना जाता है. ऐसे में फैंस को धोनी का यह संदेश खूब पसंद आ रहा है.
MS Dhoni congratulates India on their third #T20WorldCup title with a special message for coach Gautam Gambhir and Jasprit Bumrah 😄 pic.twitter.com/rGKEFq8wFB
— ICC (@ICC) March 8, 2026
फाइनल में भारत ने दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसी के साथ यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है.