भारत में भी खेली जा सकती है एशेज सीरीज? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान से मची हलचल

Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज को भविष्य में भारत में आयोजित किए जाने की संभावना पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने बड़ा बयान दिया है.
Ashes Series

एशेज सीरीज

Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज को भविष्य में भारत में आयोजित किए जाने की संभावना पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज को भारत में करने के लिए फिलहाल कोई योजना नहीं हैं, लेकिन भविष्य के लिए इसे पूरी तरह से खारिज भी नहीं किया जा सकता. उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?

दरअसल,हाल के वर्षो में भारत दुनिया में सबसे बड़े क्रिकेट बाजार के रूप में उभरा है. यहां क्रिकेट के प्रति जबरदस्त दीवानगी देखते हुए कई बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन पर विचार किया जा रहा है. इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट और बीसीसीआई दोनों के साथ मजबूत रिश्ते हैं. ऐसे में अगर फ्यूचर में टेस्ट क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नए मॉडल के लिए सोचना पड़े, तो भारत भी एक महबूत विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें: WTC Final 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस मैदान पर होगी खिताबी जंग

इन देशों में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता

ग्रीनबर्ग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत में आज भी टेस्ट क्रिकेट बेहद मजबूत है और मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता सबसे ज्यादा इन्हीं देशों में बनी हुई हैं. ग्रीनबर्ग का कहना है कि दुनिभार के कई हिस्सा में टेस्ट क्रिकेट संघर्ष कर रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत में इसका आकर्षण आज भी बरकरार है ऐसे में वह इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं.

क्या भारत में खेली जाएगी एशेज सीरीज?

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने अपने बयान में साफ कहा है कि फिलहाल एशेज सीरीज को भारत में कराने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कोई योजना नहीं है. लेकिन भविष्य में इसको लेकर चर्चा हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें