‘ब्रूडो’ के बिना अधूरे थे 4 दिन… रिंकू सिंह की बहन नेहा का छलका दर्द, अब जाकर आई चेहरे पर मुस्कान
फाइल फोटो
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह कहती हुई नजर आ रही थी कि उनका पालतू कुत्ता जिसका नाम ‘ब्रूडो’ है, वह कहीं खो गय है. वो भी कल से ऑजोन से, जहां हम रहते हैं. हमने बहुत देख लिया है. मगर वो मिल नहीं रहा है. ब्रूडो की नेक में रेड कलर का बेल्ट है. उससे उसकी आप लोगों को पहचान हो जाएगी. प्लीज हमें मिलने पर जल्द से जल्द कांटेक्ट करें. अब खबर सामने आ रही है कि आखिर 4 दिन बाद ब्रूडो मिल गया है.
वायरल हो गई अपील और मिल गया ब्रूडो
सोशल मीडिया पर अपील वायरल होने के बाद, ब्रूडो अलीगढ़ के ही पिखलौनी गांव में एक परिवार के पास मिला. वहां के बच्चे उसे अनजाने में अपने साथ ले गए थे. जैसे ही रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह वहां पहुंचे, ब्रूडो उन्हें देखते ही पहचान गया और उनसे लिपट गया. ब्रूडो के सकुशल घर लौटने पर नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो साझा कर अपनी खुशी जाहिर की और मदद करने वाले सभी फैंस व स्थानीय लोगों का दिल से धन्यवाद किया है.
नेहा ने सोशल मीडिया पर जारी की खुशी
आपको बता दें कि नेहा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं. इंस्टाग्राम पर मौजूदा समय में उन्हें करीब 812K लोग फॉलो करते हैं. वहीं 449 लोगों को वह फॉलो करती हैं. खबर लिखे जाने तक नेहा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज को मिलाकर कुल 1,081 पोस्ट डाले हैं.
टीम में वापसी तलाश रहे रिंकू सिंह
वहीं बीसीआई ने न्यूजीलैंड के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को न्यूजीलैंड दौरे में भी टीम में जगह नहीं मिली है. यनकर्ताओं ने टीम में ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकें.
यह भी पढ़ें: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री, चोटिल अर्शदीप की वजह से मिला मौका