क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा ने UPSC में किया कमाल, बिना कोचिंग के ही ले आए 102वीं रैंक

UPSC: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के मामा अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल की है.
Abhishek Chauhan

अभिषेक चौहान

UPSC: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के मामा अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने बिना कोई कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी और अपनी कड़ी मेहनत और लगन के जरिए पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 102वीं रैंकिंग हासिल कर ली है.

वैभव सूर्यवंशी के मामा ने किया कमाल

दरअसल, बीते दिन 6 मार्च को UPSC 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें भारतीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा अभिषेक चौहान ने ऑल इंडिया 102वीं रैंक हासिल की. अभिषेक के यूपीएससी परीक्षा पास करने की खबर खुद वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अभिषेक के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि साहे साहब UPSC परीक्षा में 102वीं रैंक लाकर कमाल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: वरुण OUT, कुलदीप IN? न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

IIT के गोल्ड मेडलिस्ट

बता दें, अभिषेक चौहान बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं. उन्होंने जियोलोजी सब्जेक्ट में इंटीग्रेटेड एमटेक की डिग्री हासिल की है. आईआईटी में वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. इसके बाद करीब 6 महीने तक उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की, लेकिन देश सेवा के जुनून के कारण उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी. 2022 में उन्होंने हाजीपुर में रहकर खुद से तैयारी करना शुरू की. इसके बाद 2025 में उन्होंने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 वीं रैंक हासिल की.

माता-पिता को दिया श्रेय

अभिषेक चौहान ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार वालों को दिया है. विशेष रूप से उन्होंने अपने नाना वरिष्ट अभिवक्ता नवल किशोर सिंह और नानी सुशीला सिंह का आभार व्यक्त किया है. उनका कहना है कि किसी भी बड़ी सफलता के पीछे परिवार का सहयोग और उनका सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी होगा है. अभिषेक की इस सफलता के बाद स्थानीय लोगों में जश्न का माहौल है.

ज़रूर पढ़ें