CSK का दिग्गज बना इंग्लैंड का नया हेड कोच, ब्रेंडन मैकुलम की जगह संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, नए कप्तान का भी ऐलान

England Cricket: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है.
Stephen Fleming

स्टीफन फ्लेमिंग

England Cricket: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. फ्लेमिंग ने कुछ दिन पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ा था. अब वह ब्रेंडन मैकुलम की जगह इंग्लैंड टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसी के साथ बोर्ड ने अनुभवी स्टार बल्लेबाज जो रूट को नया टेस्ट कप्तान बनाने का ऐलान किया है.

CSK का छोड़ा साथ

बता दें, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग 19 साल से सीएसके के साथ जुड़े हुए थे. 2008 में वह बतौर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े थे. इसके बाद साल 2009 में उन्होंने सीएसके में कोच का पद संभाला. उनकी कोचिंग में ही सीएसके ने 5 आईपीएल खिताब जीते. करीब 19 साल तक इस फ्रेंचाइजी में अपनी सेवाएं देने के बाद फ्लेमिंग ने इसी साल 13 जुलाई को सीएसके से अपनी राहे अलग कर ली. अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.

यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली नहीं, आधी टीम चोटिल…फिर भी अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में लिखी ऐतिहासिक जीत की कहानी

जो रूट बने कप्तान

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद से ही लगातार सवाल उठ रहे थे कि इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा. स्टोक्स के बाद अब बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को सौंपी हैं. बता दें, रूट इससे पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं. जो रूट ने अब तक 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की, जिसमें टीम को 27 टेस्ट मैचों में जीत मिली.

हेड कोच बनने पर क्या बोले स्टीफन फ्लेमिंग?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट के मुताबिक कोच बनने के बाद फ्लेमिंग ने कहा,”मैं बतौर टेस्ट कोच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जुडने पर बहुत उत्साहित हूं. यह वर्ल्ड क्रिकेट में कोचिंग के सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक है और इस पद पर नियुक्त होकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’

ज़रूर पढ़ें