CWG 2026: शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, गोल्ड के साथ भारत की झोली में आए 4 और मेडल

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. एथलेटिक्स में भारत की शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की पैरा शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है.
Sharmila Dhankhar

शर्मिला धनखड़

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. एथलेटिक्स में भारत की शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की पैरा शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. उनके अलावा वेतलिफ्टिंग में वल्लुरी अजय बाबू और सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. जबकि पैरा शॉट पुट स्पर्धा में भारत की शिल्पा शायला ने कांस्य पदक जीता.

शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन बेहद शानदार रहा. 40 वर्षीय शर्मिला धनखड़ ने 9.81 मीटर का सत्र का सबसे बेहतर थ्रो लगातार स्वर्ण पदक जीता. शर्मिला ने गोल्ड जीतकर भारत के पैरा एथलेटिक्स पदक के 20 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है. इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा शायला ने कांस्य पदक जीता.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, भारत की झोली में एक और पदक

शिल्पा शायला ने जीता कांस्य

शिल्पा शायला ने पैरा शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में 7.26 मीटर का थ्रो लगकार कांस्य पदक जीता. यह शिल्पा का व्यक्तिगत रूप से सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा. पहले नाइजीरिया की यूचेरिया इयियाजी कांस्य पदक जीतने की स्थिती में थीं, लेकिन भारतीय दम की आपत्ति और आधिकारिक समीक्षा के बाद उनके इकलौते वैलिड प्रायस को फाउल करार दिया. इसके बाद चौथे स्थान पर रहों भारत की शिल्पा शायला को कांस्य पदक मिल गया. शिल्प के पदक मिलने के साथ ही इस स्पर्धा में भारत ने 2 मेडल अपने नाम कर लिए हैं.

वल्लुरी अजय बाबू और सर्वेश कुशारे ने जीता सिल्वर

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रहने वाले 21 वर्षीय अजय बाबू ने स्नैच में 149kg और क्लीन एंड जर्क में 181kg वेट उठाकर कुल 330kg वजन उठाकर रजत पदक जीता. जबकि हाई जंप में नेशनल रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने भी रजत पदक जीता. इसी के साथ पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर सर्वेश ने इतिहास रच दिया है. वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. उन्होंने 2.25 मीटर की ऊंचाई पार करके दूसरा स्थान हासिल किया.

ज़रूर पढ़ें