दूसरी बार मां बनीं दंगल गर्ल बबीता फोगाट, बेटी को दिया जन्म, शेयर की पहली तस्वीर
बबीता फोगाट
Babita Phogat: दंगल गर्ल के नाम से मशहूर भारतीय पहलवान बबीता फोगाट के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. बबीता फोगाट दूसरी बार मां बनीं हैं. उन्होंने बीते दिन मंगलवार 11 अगस्त को एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है. बबीता ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस के साथ साझा की. उन्होंने बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा.
बबीता फोगाट ने बेटी को दिया जन्म
दरअसल भारतीय स्टार पहलवान बबीता फोगाट दूसरी बार मां बनीं हैं. उन्होंने शिवरात्रि के पावन मौके पर एक नन्हीं परी को जन्म दिया है.बबीता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की और एक इमोशनल मैसेज लिखा. अपने इस मैसेज में उन्होंने अपनी बेटी को ‘पार्वती स्वरूप’ बताते हुए महादेव का आभार व्यक्त किया.
महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। ❤️🧿
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) August 11, 2026
मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है।
यह अहसास और खुशियाँ शब्द से परे है।
आप सभी का आशीर्वाद चाहिए!🙏🏻 pic.twitter.com/Mv5yFd6Dxf
बबीता ने अपने इस पोस्ट में पोस्ट में लिखा कि महादेव की कृपा देखिए, आज शिवरात्रि के पावन दिन पर मेरे जीवन में एक नन्हीं परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है. उन्होंने आगे लिखा कि बेटी के रूप में मिली यह खुशी उनके और उनके परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है और इस अहसास को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती.
यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना से रचाई शादी, 10 साल पुराने रिश्ते को दिया नया नाम
पहली बार बेटे को दिया था जन्म
बता दें, भारतीय पहलवान बबीता फोगाट की शादी पहलवान विवेक सुहाग के साथ 1 दिसंबर 2019 को हुई थी. दोनों 2021 में पहली बार माता-पिता बने थे, तब बबीता ने बेटे को जन्म दिया था. बेटे के जन्म के 5 साल बाद अब बबीता ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके आने के बाद दोनों परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं.
कॉमवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा था इतिहास
बबीता फोगाट की पहचान आज केवल एक पहलवान के रूप में नहीं है, बल्कि वह देश की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं. उनके पिता महावीर फोगाट ने उस दौर में अपनी बेटियों को कुश्ती के दांव-पेच सिखाए, जब समाज में लड़कियों का अखाड़ें में उतरना बेहद मुश्किल माना जाता था. बबीता और उनकी बहनों गीता, संगीता और चचेरी बहन विनेश फोगाट ने इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन किया.
बबीता ने साल 2006 में महज 17 साल की उम्र में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर अपनी चमक बिखेरी थी. इसके बाद 2010 और 2014 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 55kg फ्रीस्टाइल कैटेगरी में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था.