12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, CPL में गरजा इस क्रिकेटर का बल्ला, 39 गेंदों में ही जड़ दिया शतक
दासुन शनाका
Dasun Shanaka: कैरेबियन प्रीमियर लीग के 25वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स का सामना सेंट लूसिया किंग्स से हुआ. गुरुवार 3 सितंबर को हुए इस मुकाबले में सेंट किट्स ने 137 रनों से जीत दर्ज की.पैट्रियट्स की इस जीत के हीरो पूर्व श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका रहे, जिन्होंने 281 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 121 रन की नाबाद पारी खेली. मुकाबले में शनाका ने महज 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
CPL में गरजा दासुन शनाका का बल्ला
दरअसल बोसेट के वॉर्नर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स के लिए खेलते हुए दासुन शनाका ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. इस मैच में उन्होंने 281.40 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और महज 43 गेंदों पर नाबाद 121 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. इस दौरान शनाका ने सिर्फ 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. बता दें, CPL इतिहास में ये सबसे तेज सेंचुरी रही.
Dasun Shanaka slammed a fifty – and then converted it into the fastest hundred in CPL history off 39 balls 🤯🔥pic.twitter.com/lvbRHAgUIj
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 4, 2026
यह भी पढ़ें: ‘यहां ये सब नहीं चलेगा…’, अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ बनाई रील, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
तोड़ा आंद्रे रसल का रिकॉर्ड
बता दें, इससे पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक 40 गेंदों में आया था, जो आंद्रे रसल, टिम सीफर्ट और शिमरॉन हेटमायर के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था. अब दासुन शनाका ने 39 गेंदों में शतक जड़कर सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके पहले शनाका श्रीलंका के घरेलू टी20 क्रिकेट में भी 39 गेंदों में शतक जड़ चुके थे. ये दूसरी बार है जब उन्होंने इतनी ही गेंदों में अपना शतक पूरा किया है.
दासुन शनाका क्रिकेट करियर
34 साल के श्रीलंकाई पूर्व कप्तान दासुन शनाका के क्रिकेट करियर की बात करें, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने श्रीलंका के लिए अब तक 6 टेस्ट, 71 वनडे और 134 टी20 मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 12 पारियों में 140 रन दर्ज हैं. वहीं, वनडे की 63 पारियों में उन्होंने 1299 रन बनाए हैं. जबकि टी20 क्रिकेट की 121 पारियों में उन्होंने 2008 रन बनाए हैं.