IND vs AFG सीरीज पर संकट के बदल! दिल्ली पुलिस ने शेड्यूल में बदलाव की मांग की, बताई ये वजह

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से इस मुकाबले को पोस्टपोंन करने की मांग की.
Team India

टीम इंडिया

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसके सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. खास बात यह है की टीम इंडिया पहली बार अपने इस घर पर मेहमान बनकर खेलने वाली है. इन सब के बीच आगामी सीरीज के पहले मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे थे. दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का हवाला देते हुए दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी20 को पोस्टपोंन करने की मांग की. लेकिन DDCA ने साफ कर दिया है कि मैच तय तारीख पर ही होंगे.

दिल्ली पुलिस ने DDCA से शेड्यूल में बदलाव की मांग

दरअसल, नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS Summit का आयोजन होने वाला है. इस दौरान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है. यही वजह है की दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से DDCA से मैच को पोस्टपोंन करने की मांग की गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी ने 9 सितंबर को DDCA सचिव को इस मामले में एक पत्र भेजा था.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स और अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, हर्षित राणा की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

DCP ने DDCA को लिखा पत्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी ने अपने इस पत्र में DDCA को 13 सितंबर के मुकाबले को आगे बढ़ाने की सलाह दी गई थी. उन्होंने कहा की दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक BRICS Summit का आयोजन होने जा रहा है. इस इंटरनेशनल सम्मेलन के दौरान अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष , विदेशी प्रतिनिधिमंडल, राजनयिक और टॉप वीवीआईपी शिरकत करेंगे. इस दौरान राजधानी के कई हिस्सों में वीआईपि मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.

तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा मैच

हालांकि, दिल्ली एंड जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने इस मामले को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं जताई है. DDCA ने सोशल मिडीए पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले पर अपडेट दिया है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाला पहला टी20 इंटरनेशनल मैच अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा. मैच स्थगित नहीं होगा.

ज़रूर पढ़ें