गॉल में देवदत्त पडिक्कल का जलवा, श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर रचा इतिहास
देवदत्त पडिक्कल
Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के दौरान भारत की पहली पारी में स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. बता दें, टेस्ट क्रिकेट में यह पडिक्कल का पहला शतक है.
देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर रचा इतिहास
दरअसल गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार शतक जड़ा. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में पडिक्कल ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह सौरव गांगुली के बाद 21वीं सदी में भारत के लिए शतक जड़ने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं.
🚨 Devdutt Padikkal brings up his century!
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 15, 2026
DID YOU KNOW? The last Indian to get a Test hundred from No.3 was Shubman Gill against Bangladesh in Chennai in September 2024.
In 19 Tests between that game and the ongoing one, India used seven different batters at one-down, and… pic.twitter.com/lqw6D0PlXT
यह भी पढ़ें: केएल राहुल के शॉट से श्रीलंकाई फील्डर घायल, हेलमेट पर लगी गेंद तो मैदान से बाहर गया खिलाड़ी
ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
बता दें, साल 2002 में गांगुली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रनों की शतकीय पारी खेली थी, उनके बाद अब देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. पडिक्कल टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले बाएं हाथ के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
134 गेंदों में जड़ा शतक
देवदत्त पडिक्कल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 134 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनकी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. बता दें, पडिक्कल का यह शतक भारत के लिए बेहद खास है. क्योंकि करीब दो साल बाद भारत के लिए नंबर-3 पर किसी बल्लेबाज ने शतक लगाया है. पडिक्कल से पहले साल 2024 में शुभमन गिल ने भारत के लियए तीसरे नंबर पर खेलते हुए शतक जड़ा था.