भारत के धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोड़ ने रचा इतिहास, आर्चरी वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड
धीरज बोम्मदेवरा या कुमकुम मोहोड़
Dhiraj Bommadevara Kumkum Mohod Wins Gold: भारत के युवा स्टार तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोड़ ने तुर्की के अंताल्या में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिए हैं. बोम्मादेवरा ने बीते दिन रविवार को पहले कुमकुम के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और फिर इसके बाद उन्होंने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर गोल्ड जीता.
ओलंपिक मेडलिस्ट को दी मात
भारतीय जोड़ी ने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरिया की मजबूत जोड़ी ओह येजिन और किम जे-डियोक को 5-1 से हराया. बता दें, किम जे-डियोक वहीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण कोरिया के लिए स्वर्ण पदक जीता था. वह गोल्ड मेडल जीतने वाली मिश्रित टीम का हिस्सा थीं.
#ArcheryWorldCup
— Vinayakk (@vinayakkm) June 14, 2026
DHIRAJ BOMMADEVARA! 🏹🏅
After many international medals, it's finally an individual gold medal at a World Cup stage. And he does it in style too, beating Paris 2024 bronze medallist Lee Woo Seok from recurve powerhouses Korea. Superb 30 in the final set 🎯 pic.twitter.com/fckmM8SEhf
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में आते ही फैल हो गए वैभव सूर्यवंशी? क्यों 50 रन बनाना भी हो रहा मुश्किल
धीरज बोम्मादेवरा ने जीते दो गोल्ड
धीरज के लिए यह टूर्नामेंट और भी यादगार रहा. मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया. भारतीय तीरंदाज ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ली वू-सियोक को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है. बता दें, 24 वर्षीय धीरज बोम्मादेवरा का आर्चरी वर्ल्ड कप में यह पहला व्यक्तिगत गोल्ड रहा. इसी के साथ उनके करियर का यह चौथा व्यक्तिगत वर्ल्ड कप पदक बन गया है. इससे पहले वह वर्ल्ड कप में तीन बार कांस्य पदक जीत चुके थे.
ऐसा करने वाली बनी तीसरी जोड़ी
बता दें, धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोड़ की जोड़ी आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली तीसरी मिश्रित रिकर्व जोड़ी बन गई है. इससे पहले 2021 में दीपिका कुमारी और अतनु दास ने यह कारनामा किया था. वहीं, 2022 में अंताल्या में तरुणदीप राय और रिधि की जोड़ी ने भारत के लिए गोल्ड जीता था. खास बात यह है कि कुमकुम मोहोड़ ने लगातार दूसरी बार आर्चरी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.