ENG vs NZ: हार के बाद इंग्लैंड को डबल झटका, ICC ने काटे WTC पॉइंट्स और ठोका भारी जुर्माना
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
England Cricket Team: जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 253 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद मेजबान टीम को डबल झटका लगा है. दूसरे टेस्ट मैच के बाद आईसीसी की तलवार उनपर चली है. आईसीसी ने इस मैच के बाद इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स काट लिया हैं और उनपर भारी भरकम जुर्माना भी ठोक दिया है.
ICC ने क्यों काटे इंग्लैंड के WTC Points?
दरअसल ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, जिसके चलते आईसीसी ने उसके 12 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स काट लिए हैं. यानी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड को 12 अंकों का नुकसान हो गया है. इसके अलावा आईसीसी ने इंग्लैंड की टीम पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया है. आईसीसी के बयान के मुताबिक टीम के कप्तान जो रूट ने स्लो ओवर रेट के आरोपों को कबूल कर लिया है और दी गई सजा भी मान ली है.
England were penalised 12 World Test Championship points and fined 50% of their match fee for maintaining a slow over-rate in their loss to New Zealand at The Oval pic.twitter.com/b6zfpEMHxB
— Cricinfo (@ESPNcricinfo) June 22, 2026
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर जो रूट, 14000 टेस्ट रन बनाते ही रचेंगे इतिहास
WTC फाइनल की उम्मीदों को लगा झटका
आईसीसी द्वारा इंग्लैंड के 12 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक काटने के बाद एक बार फिर इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के WTC फाइनल में पहुंचे के चांसेस अब बिल्कुल ना के बराबर हो गए हैं. इंग्लैंड के खाते में अब सिर्फ 38 अंक रह गए हैं और वह WTC पॉइंटस टेबल में सातवें पायदान पर है.
1-1 की बराबरी पर सीरीज
लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बड़ाहट हासिल कर ली थी, लेकिन ओवर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 253 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 25 जून से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच निर्णायक बन गया है.