‘सब तलवार चलाएंगे…’,लाइव मैच में पंत-सरफराज ने की रवींद्र जडेजा की खिंचाई, वायरल हुआ VIDEO
श्रीलंका बनाम भारत
SL vs IND 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और युवा बल्लेबाज सरफराज खान मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ मस्ती भरे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दोनों खिलाड़ियों की रवींद्र जडेजा के साथ मजेदार बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मैदान पर दिखी पंत-सरफराज की मस्ती
दरअसल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरे सेशन में शानदार वापसी की. 90 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. इसके बाद निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुशा ने शतकीय साझेदारी कर टीम को वापस पटरी पर लाया. इस दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में संघर्ष करते दिखे.
Rishabh Pant and Sarfaraz Khan on the stump mic is pure entertainment. 🤣😭
— Drashti CSKian 💛 (@drashtisingh07) August 17, 2026
Rishabh doing Rishabh things. Never a dull moment when he’s around. 😂 pic.twitter.com/5jbwtyTCUf
वहीं, दूसरी ओर विकेट के पीछे ऋषभ पंत और सरफराज खान की मस्ती देखने को मिली. दोनों खिलाड़ियों ने अपने साथी रवींद्र जडेजा की जमकर खिंचाई की. पंत और सरफराज की मस्ती भरी बातचीत का ऑडियो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया.
यह भी पढ़ें: SL vs IND: सुपरमैन बने कप्तान शुभमन गिल, हवा में उड़कर एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल
पंत-सरफराज ने की रवींद्र जडेजा की खिंचाई
गॉल टेस्ट के तीसरे भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम के टॉप ऑर्डर को सस्ते में ही आउट कर दिया. शुरुआती ओवरों में जडेजा को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला. जडेजा को खाली साथ देखकर ऋषभ पंत और सरफराज खान ने मस्ती शुरू कर दी और उनकी टांग खींचने लगे. सरफराज ने मजाक में जडेजा से कहा कि लंबा गेम है जड्डू भाई…मिल बांट कर खाएंगे!
यहां सरफराज का मतलब था कि मैच भाऊत बड़ा है और सारे विकेट एक ही गेंदबाज नहीं ले जाएगा, सबको मौका मिलेगा. सरफराज की बात खत्म भी नहीं हुई थी कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बोल पड़े. पंत ने कहा सब तलवार चलाएंगे.
स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत
दोनों खिलाड़ियों की यह मजाक मस्ती भरी बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई. क्रिकेट फैंस इस बात को बेहद अच्छी तरह से जानते हैं कि जब भी जडेजा कोई बड़ी पारी खेलते है तो वह अपने बल्ले से अनोखा सेलिब्रेशन करते हैं. किसी भी मैच में फिफ्टी या शतक जड़ने के बाद जडेजा बल्ले से राजपूती तलवारबाजी का पोज देते हैं. पंत का मतलब यही था कि विकेट मिलने पर सब जडेजा की तरह जश्न मनाएंगे. खिलाड़ियों के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.