तीसरे टी20 में भारत की करारी हार के बाद फैंस ने गौतम गंभीर को घेरा, ट्रेंट ब्रिज के बाहर लगे इस खिलाड़ी के नारे

IND vs ENG 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद मैदान के बाहर हेड कोच गौतम गंभीर के सामने संजू सैमसन को टीम में वापस शामिल करने के नारे लगे.
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर

IND vs ENG 3rd T20: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी भारतीय टीम के हार का सिलसिला जारी है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा फूटा है और उन्होंने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मैच के बाद मैदान के बाहर फैंस ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में वापस शामिल करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की.

गौतम गंभीर के सामने लगे इस खिलाड़ी के नारे

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच के बाद मैदान के बाहर हेड कोच गौतम गंभीर के सामने संजू सैमसन को टीम में वापस शामिल करने के नारे लगे. सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद गंभीर जैसे ही टीम बस की तरफ बढ़ रहे थे, तब वहां मौजूद दर्जनों भारतीय फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और जोर-जोर से ‘वी वांट संजू सैमसन!’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.

यह भी पढ़ें; क्या रीसेट की कीमत चुका रही टीम इंडिया? लगातार 4 हार के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कहां हो रही चूक

गंभीर ने नही दी कोई प्रतिक्रिया

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर नारेबाजी काफी जोरदार और काफी देर तक चली. हालांकि इस दौरान गंभीर ने इन नारों पर कोई प्रतिक्रिया नही दी और वो टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा के साथ चुपचाप टीम बस में जाकर बैठ गए. मगर टीम के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन ने गंभीर समेत टीम मैनेजमेंट को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर करने का फैसला सही था?

भारत की शर्मनाक हार

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए. जवाब में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी 11.4 ओवर में ही 76 रनों पर ढेर हो गई. रनों के लिहाज से यह टीम इंडिया की टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

ज़रूर पढ़ें