FIFA World Cup 2026: नेमार की गर्लफ्रेंड ने शेयर की गुड न्यूज, 5वीं बार पिता बनेंगे स्टार फुटबॉलर

FIFA World Cup 2026: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं. उनकी गर्लफ्रेंड ब्रुना बायनकार्डी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ये खुशखबरी शेयर की है.
Neymar

नेमार

Neymar: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार 5वीं बार पिता बनने वाले हैं. यह जानकारी खुद उनकी गर्लफ्रेंड ब्रुना बायनकार्डी ने अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से शेयर की है. उन्होंने एक वीडियो अपलोड करते हुए लोगों के साथ यह खुशखबरी शेयर की.

नेमार की गर्लफ्रेंड ने शेयर की गुड न्यूज

नेमार की गर्लफ्रेंड ब्रुना बायनकार्डी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें ब्रुना के अलावा, उनकी दोनों बेटियां मावी और मेल के साथ बड़ा बेटा डावी लुक्का भी नजर आ रहे हैं. बता दें, नेमार की बेटी मेल के जन्म लेने के साल भर के अंदर ही अब उनके एक और बच्चे के जन्म की जानकारी सामने आई हैं. नेमार फिलहाल फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील की टीम के साथ बने हैं. चोट के कारण उन्होंने मोरक्को के खिलाफ पहला मैच नहीं खेला था. वर्ल्ड कप के दौरान नेमार की गर्लफ्रेंड उनके साथ ही हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं वोज़िन्हा? स्पेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर बने स्टार, एक रात में बढ़े इतने लाख फॉलोअर्स

नेमार-ब्रुना का होगा तीसरा बच्चा

भले ही ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पांचवीं बार पिता बनने जा रहे हैं, लेकिन ब्रुना बायनकार्डी के साथ यह उनका तीसरा बच्चा होगा. इससे पहले नेमार के बाकी दो बच्चे ब्राजीलियन मॉडल अमांडा किम्बेली से है. ब्रुना से नेमार की दो बेटियां मावी और मेल हैं. वहीं बेटे डावी लुक्का के अलावा एक बेटी हेलेना, ब्राजील के स्टार फुटबॉलर की पहले से हैं.

आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे नेमार!

स्टार फुटबॉलर नेमार लगातार इंजरी से जूझते रहे हैं. ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है. ऐसे में फैंस उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नेमार मौजूदा वर्ल्ड कप में ब्राजील के तीसरे मैच में खेलते नजर आ सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें