भारत के हाथों हार के बाद आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, बासित अली बोले- सकलैन की जेब में 10 शादाब…

IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने शादाब के बयान पर जमकर निशाना साधा है. एक टीवी शो में उन्होंने कहा कि 90 के दशक में भारतीय टीम हमसे खौफ खाती थी.
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों 61 रन से करारी हाल झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मचा हुआ है. दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान को उनके उस बयान के लिए लताड़ लगाई है, जिसमें उन्होंने पाकितान के पूर्व दिग्गजों की उपलब्धियों पर सवाल उठाए थे.

शादाब खान ने क्या कहा था?

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना कर बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे.

शादाब को अफरीदी का ये रवैया पसंद नहीं आया है. नामीबिया पर जीत के बाद उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि ये जो हमारे पूर्व क्रिकेटर बोल रहे हैं, इन्होंने भी अपने दौर में वर्ल्ड कप में भारत को कभी नहीं हराया है. हमने तो 2021 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था.

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, T20I में बने भारत के सबसे सफल कप्तान

मोहम्मद आमिर ने भी की आलोचना

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने शादाब के बयान पर जमकर निशाना साधा है. एक टीवी शो में उन्होंने कहा कि 90 के दशक में भारतीय टीम हमसे खौफ खाती थी. अब तो उनके खिलाड़ी हमे गंभीरता से ही नहीं लेते हैं और न हमारे विकेट लेने पर जश्न मनाते हैं.

बासित अली ने भी जमकर लगाई क्लास

शादाब के बयान पर बासित अली ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शादाब को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपने ससुर (सकलैन मुश्ताक) के लिए ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए थी. सकलैन मुश्ताक तो ऐसे गेंदबाज रहे हैं कि उनके जेब में 10 शादाब आ जाएं.

ज़रूर पढ़ें