संजू सैमसन को ड्रॉप करने पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है आगे का प्लान

Sanju Samson: ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से बाहर किए जाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी.
Sanju Samson or Gautam Gambhir

संजू सैमसन और गौतम गंभीर

Sanju Samson: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से बाहर किए जाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी. इस दौरान गंभीर ने बताया कि आखिर भारतीय टीम का आगे का क्या प्लान है.

संजू सैमसन को टीम में नही मिली जगह

आयरलैंड दौरे पर दोनों मैचों में फ्लॉप रहने और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट होने के बाद स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में भी उन्हें जगह नही मिली. जिसके बाद चयनकर्ताओं की कड़ी आलोचना.

यह भी पढ़ें: IND VS ENG: तीसरे टी20 में रवि बिश्नोई की प्लेइंग 11 से छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिली जगह

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन की भूमिका पर खुलकर बात की. गंभीर ने कहा कि उनके और सैमसन के बीच जो भी बातचीत हुई है, वह गोपनीय रहेगी. गंभीर ने कहा,”पहली बात तो यह है कि संजू सैमसन को जो स्पष्टता चाहिए थी, वह मेरी तरफ से दी गई है. हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई वह बाहर नही आएगी.”

सैमसन की हो सकती है वापसी

हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए जो भी किया है, उसे नजरअंदाज नही किया जाएगा, लेकिन मौजूदा फॉर्म का असर चयन पर पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कोई नियम नही है कि सैमसन इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते. हालांकि, राष्ट्रीय टीम में जगह बनाए रखने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है.

गंभीर ने कहा, ”इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह नतीजों का खेल है. जो कॉम्बिनेशन हमें सही लगता है और जिसमें हमे अच्छे नतीजे मिलते हैं, हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरते हैं. गंभीर के मुताबिक भारत के लिए खेलने का अधिकार हर खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन से कमाना पड़ता है.”

ज़रूर पढ़ें