मैदान पर गुंडागर्दी करना पाक क्रिकेटर को पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना
हारिस रऊफ
ICC Code Breach Fine: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को मैदान पर अपनी एक हरकत भारी पड़ गई है. आईसीसी ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनपर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. साथ ही रऊफ को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…
हारिस रऊफ पर ICC ने ठोका जुर्माना
दरअसल यह मामला हाल ही में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए ट्राई वनडे सीरीज से जुड़ा हुआ है. इस मैच में पाक टीम ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. हालांकि पाकिस्तान की जीत से ज्यादा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की एक हरकत ने सुर्खियां बटोरी. मैच के दौरान रऊफ ने खेल भावना की धज्जियां उड़ाई और अंपायर से ही भिड़ गए. इस मामले में आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए हारिस रऊफ को फटकार लगाई है और उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोका है.
🚨ICC DISCIPLINARY ACTION AFTER PAKISTAN-ENGLAND MATCH.🚨 – Haris Rauf fined 20% of his match fee for breaching the ICC Code of Conduct. – England fined 15% of their match fee for maintaining a slow over-rate against Pakistan. https://t.co/Ihy8nXZ1Bs
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) October 28, 2026
यह भी पढ़ें: ‘गर्म पानी पीना, ठंडा नहीं…’,मैच के बाद महिला फैन ने वैभव सूर्यवंशी पर लुटाया प्यार VIDEO वायरल
बीच मैदान पर भिड़े रऊफ
पाकिस्तान की पारी के दौरान 46वां ओवर खत्म होने के बाद मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े रऊफ ने पहले तो अंपायर से वाइड गेंद की अपील की. फिर वह इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स से बहसबाजी करने लगे. अंपायर शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद के मना करने के बावजूद रऊफ नहीं रुके और उन्होंने हवा में बल्ला उठा लिया. इसके बाद पाक गेंदबाज अंपायर को अनदेखा करते हुए उनसे टकराते हुए निकल गए और इंग्लिश खिलाड़ी से बदतमीजी करने लगे.
इंग्लैंड टीम पर भी एक्शन
हारिस रऊफ के साथ आईसीसी ने इंग्लैंड की टीम पर भी अलग से जुर्माना लगाया है. इंग्लिश टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है. तय समय में ओवर पूरे न कर पाने के कारण उनके खिलाड़ियों पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इंग्लैंड पर यह कार्रवाई आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत की गई है.