Vistaar NEWS

ICC की ताजा रैंकिंग में भारत का दबदबा कायम, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम

ICC Ranking

आईसीसी रैंकिंग

ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 1 मई शुक्रवार को टीमों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें कुछ ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं. टेस्ट क्रिकेट में भारत का हालिया प्रदर्शन औसत रहने के बावजूद टीम रैंकिंग में सुधार करने में सफल रही. वहीं टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कयाम है, वह टॉप पर विराजमान है.

टेस्ट में भारत को मिला फायदा

आईसीसी की सालाना टेस्ट रैंकिंग में भारत को एक स्थान का फायदा हुआ है और टीम अब 104 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. 131 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम है, जबकि 119 पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर काबिज है. वहीं, इंग्लैंड को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह 102 अंकों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गई है.

यह भी पढ़ें: 14 वर्षीय जेंसी कनाबर ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा का 25 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

वनडे, टी20 में भारत का दबदबा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग के बाद पुरुषों की वनडे और टी20 रैंकिंग में भारत का दबदबा देखने को मिला है. वनडे रैंकिंग में 119 रेटिंग पॉइंट्स और टी20 में 273 रेटिंग पॉइंट्स के साथ भारत टॉप पर विराजमान है. वहीं, महिला वनडे और टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है.

भारत का प्रदर्शन

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम की बात करें, तो पिछले 12 महीनों के अंदर उन्होंने 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे केवल दो मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, वनडे क्रिकेट की बात करें, तो टीम इंडिया ने पिछले साल मार्च में चैंपियन ट्रॉफी का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्हें 3 में से 2 वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा टीम इंडिया ने इसी साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था.

Exit mobile version