ICC ODI Ranking: वनडे के किंग बने शुभमन गिल, जानें किस नंबर पर रोहित-विराट

ICC ODI Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 29 जुलाई को वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं.
Shubman Gill

शुभमन गिल

ICC ODI Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 29 जुलाई को वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल को पछाड़ दिया है. वहीं टॉप-5 बल्लेबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मौजद है.

नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने शुभमन गिल

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय स्टार ओपनर शुभमन गिल 801 रेटिंग के साथ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन कर डेरिल मिशेल को पछाड़ कर नंबर-1 बल्लेबाज का ताज हासिल किया है. पिछले हफ्ते गिल मिशेल से महज 1 रेटिंग पॉइंट पीछे थे लेकिन इस बार उन्होंने 7 अंक की बढ़त बनाते हुए टॉप पर कब्जा कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 230 पायदान की लगाई छलांग, टॉप-50 बल्लेबाजों में मारी एंट्री

किस नंबर पर रोहित-विराट?

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल के अलावा टॉप-5 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है. 767 रेटिंग पॉइंट के साथ विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं. जबकि 758 अंकों के साथ रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. ऐसे में शुभमन गिल की रैंकिंग को अब विराट कोहली से खतरा हो सकता है. वनडे क्रिकेट में अगर विराट लगातार रन बनाते हैं और गिल का प्रदर्शन गड़बड़ा जाता है तो कोहली नंबर 1 की कुर्सी तक पहुंच सकते हैं.

टॉप-5 में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल?

आईसीसी वनडे रैंकिंग में 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शुभमन गिल टॉप पर हैं. वहीं, 794 अंकों के न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल दूसरे पायदान पर हैं. 767 रेटिंग के साथ विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं. इसके अलावा 758 अंकों के साथ रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बने हुए हैं. पांचवें नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 712 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर हैं.

ज़रूर पढ़ें