ICC ODI Ranking: स्मृति मंधाना के सिर सजा नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, इस कंगारू गेंदबाज की भी हुई बल्ले-बल्ले
स्मृति मंधाना
ICC ODI Ranking: आईसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को जबरदस्त फायदा हुआ है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. वह अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं.
नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनी स्मृति मंधाना
दरअसल, आईसीसी द्वारा 3 मार्च को जारी की गई नई महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया है. वैसे तो दोनों खिलाड़ियों के बराबर पॉइंट्स है. लेकिन हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए स्मृति को टॉप पर रखा गया है.
Say hello to the new No.1 ranked women’s ODI batter in the world 👑🔥#SmritiMandhana #cricket #AUSWvINDW pic.twitter.com/OvUpn4rXo5
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 3, 2026
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की भिड़त, जानिए कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर को भी हुआ फायदा
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को 4 स्थान का इजाफा हुआ है. इसी के साथ उन्होंने टॉप-10 बल्लेबाजों में जगह बना ली हैं. हरमनप्रीत 652 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर आ गई हैं. इसके अलावा टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को तीन स्थान का नुकसान हुआ है. जिसके कारण वह टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गई हैं. जेमिमा अब 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं.
ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर का भी जलवा
वहीं, आईसीसी गेंदबाजों की रैंकिंग पर नजर डाले तो ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग ने इतिहास रच दिया है. वह ताजा रैंकिंग में 775 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं. बता दें, उन्होंने इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन का लगभग चार साल पुराना नंबर-1 का राज खत्म कर दिया है. वहीं भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को ताजा रैंकिंग में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. 5 स्थान के नुकसान के साथ वह अब 10वे पायदान पर पहुंच गई हैं.