ICC की सख्ती के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, IND vs PAK मैच पर बदले तेवर, अब बातचीत को तैयार
भारत बनाम पाकिस्तान
IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता दिख रहा है. आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने रुख में नरमी दिखाई है और अब भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बातचीत के लिए तैयार हो गया है.
IND vs PAK मैच विवाद में नया मोड़
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर चल रहे विवाद में अब एक नया मोड़ आया है. आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मुद्दे पर औपचारिक बातचीत की मांग की है. दरअसल, इससे पहले पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत के खिलाफ मैच से हटने की इच्छा जताई थी. बोर्ड ने इसे असाधारण परिस्थिति बताते हुए अपनी सरकार की ओर से किए गए ट्वीट का भी हवाला दिया था. हालांकि अब आईसीसी की सख्ती के बाद पीसीबी ने अपने रुख में नरमी दिखाई है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के संकेत दिए हैं.
यह भी पढ़ें: WI vs SCO: ईडन गार्डन्स में शिमरोन हेटमायर का ‘तूफान’, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को दिया 183 का लक्ष्य
ICC ने दी चेतावनी
आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पीसीबी से पूछा है कि वह असाधारण परिस्थितियों के तहत किन हालातों का हवाला दे रहे हैं. साथ ही आईसीसी ने यह भी साफ किया है कि अगर पाकिस्तान मैच से पीछे हटता है तो उन्हें कानूनी कार्यवाई और संबंधित प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी के कड़े रुख के बाद अब पीसीबी ने इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाने की पहल की है. इससे भारत-पाकिस्तान मैच विवाद को लेकर नतीजा निकाला जा सके.
भारत से मैच खेलने से किया था इनकार
आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को एक पत्र लिखकर अपनी सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच में न खेलने की बात कही थी.