महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बरसात

ICC Women's World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इसी बीच आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है.
ICC Women's World Cup 2026

आईसीसी महिला विश्व कप 2026

ICC Women’s World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबले करेंगी. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इसी बीच आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान

इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने कुल 8,764,615 यूएस डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है. बता दें, यह इनामी राशि पिछले संस्करण की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा हैं. भारतीय मुद्रा में यह रकम 244 करोड़ रुपये की हैं.

यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, शुभमन गिल को हुआ नुकसान, जानें पंत-जायसवाल का हाल

चैंपियन टीम को कितनी मिलेगी रकम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली पर करोड़ों की बरसात होगी. विजेता टीम को 2,340,000 यूएस डॉलर मिलेंगे. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 65 करोड़ रुपये है. यानी चैंपियन टीम को मिलने वाली रकम आईपीएल विजेता आरसीबी को मिलने वाली इनामी राशि से 3 गुना से भी ज्यादा है.

रनर-अप टीम को कितने मिलेंगे पैसे

वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हारने वाली टीम यानी उपविजेता टीम को 1,170,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे. भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 32 करोड़ रुपये की है. यह राशि आईपीएल विजेता की प्राइज मनी से भी करीब 12 करोड़ रुपये ज्यादा है. वहीं इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को 675,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे. भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये हैं. इसके अलावा इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमों को 7-7 करोड़ रुपये मिलेंगे.

ज़रूर पढ़ें