IND A vs SL A : ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला सोमवार 15 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला टाइ रहा और सुपरओवर तक गया. सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए. जवाब में इंडिया ए सिर्फ 10 रन ही बना सकी. सुपरओवर में वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बना लिए और मैच टाई हो गया, जिसके बाद सुपरओवर में श्रीलंका ने जीत दर्ज की.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडिया ए- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर
श्रीलंका ए – निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (सी), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज
सुपर ओवर में जीता श्रीलंका ए, इंडिया ए को 7 रन से हराया.
टाई पर छुठा भारत-श्रीलंका मैच
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच यह मुकाबला टाई हो गया है और दोनों टीमों के बीच सुपरओवर देखने को मिल रहा है. सुपरओवर में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई
शतक से चुके सदीरा समरविक्रमा
श्रीलंका का आठवा विकेट गिर गया है. सदीरा समरविक्रमा 113 गेंदों में 93 रन बनाकर आयुष बडोनी की गेंद पर आउट हो गए हैं. समरविक्रमा ने अपनी इस पारी में 7 चौके जड़े.
श्रीलंका को सातवां झटका
श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा विजयकांत वियास्कंथ 39 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं. सदीरा समरविक्रमा 78 रन बनाकर क्रीज में बने हुए हैं.
40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 219-6
40 ओवर के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं. सदीरा समरविक्रमा 91 गेंदों में 71 और विजयकांत वियास्कंथ 30 गेंदों में 15 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
श्रीलंका को छठा झटका
श्रीलंका का छठा विकेट गिर गया है. वानुजा सहान 41 गेंदों में 25 रन बनाकर आयुष बडोनी की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद विजयकांत वियास्कंथ बल्लेबाजी करने आए हैं.
32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 190-5
32 ओवर के बाद श्रीलंका ने पांच विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं. सदीरा समरविक्रमा 58 और वानुजा सहान 24 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
सदीरा समरविक्रमा ने जड़ी फिफ्टी
सदीरा समरविक्रमा ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 28 ओवर में श्रीलंका ने पांच विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं. सदीरा के साथ वानुजा सहान 19 रन बनकर क्रीज पर बने हुए हैं.
श्रीलंका को पांचवां झटका
श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा अहान विक्रमसिंघे 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 22 ओवर के बाद श्रीलंका ने पांच विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं.
श्रीलंका को चौथा झटका
श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा कप्तान सहान अराचिगे 12 गेंदों में 8 रन बनाकर रनआउट हो गए हैं. श्रीलंका ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं.
श्रीलंका को तीसरा झटका
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा निरोशन डिकवेला 33 गेंदों में 37 रन बनाकर विपराज निगम की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनकी इस पारी में 6 चौके शामिल रहे.
11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 95-2
11 ओवर के बाद श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं. निरोशन डिकवेला 23 गेंदों में 24 रन और सदीरा समरविक्रमा 18 गेंदों में 20 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
श्रीलंका को दूसरा झटका
श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा विशेन हलंबगे 11 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 8 ओवर के बाद श्रीलंका ने दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं.
श्रीलंका को पहला झटका
श्रीलंका का पहला विकेट गिरा अविष्का फर्नांडो 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं. श्रीलंका ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं.
श्रीलंका की पारी शुरू
श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है अविष्का फर्नांडो और निरोशन डिकवेला ओपनिंग कर रहे हैं. 1 ओवर के बाद दोनों ने टीम के लिए 14 रन जोड़ लिए हैं.
भारत ने श्रीलंका को दिया 266 रनों का टारगेट
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए. अब श्रीलंका को जीत के लिए 266 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की ओर से सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा 66 गेंदों में 72 रन बनाए. उनके अलावा विपराज निगम ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 51 रन बनाए.
फिफ्टी जड़कर विपराज निगम हुए आउट
फिफ्टी जड़ने के बाद विपराज निगम 49 गेंदों में 51 रन बनाकर रनआउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद अरशद खान भी आउट हो गए हैं. अरशद महज दो रन बनाकर पवेलियन लौटे.
विपराज निगम ने जड़ी फिफ्टी
इस मैच में सूर्यांश शेडगे के बाद विपराज निगम ने भी फिफ्टी जड़ दी है. विपराज ने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 6 चौके जड़े.
सूर्यांश शेडगे ने जड़ी फिफ्टी
सूर्यांश शेडगे ने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनके अलावा विपराज निगम 37 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रीज पर डेट हुए हैं. 45 ओवर में भारत ने 7 विकेट खोकर 224 रन बना लिए हैं.
42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 200 के पार
42 ओवर के बाद भारत ने 7 विकेट खोकर 203 रन बना लिए हैं. सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने भारत की पारी संभालने का काम किया. सूर्यांश 43 और विपराज 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
भारत को सातवां झटका
भारत का सातवां विकेट गिरा अनुकूल रॉय 27 गेंदों में 8 रन बनाकर विजयकांत वियास्कंथ की गेंद पर आउट हो गए हैं. सूर्यांश शेडगे 10 रन बनाकर क्रीज में बने हुए हैं. अनुकूल के आउट होने के बाद विपराज निगम बल्लेबाजी करने आए हैं.
30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138-6
30 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं. सूर्यांश शेडगे 8 रन और अनुकूल रॉय 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
भारत को पांचवां झटका
भारत को निशांत संधु के रूप में पांचवां झटका लगा है. वह 12 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनसे पहले ऋतुराज गायकवाड़ 42 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए थे.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान तिलक वर्मा 32 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं. तिलक की इस पारी में तीन चौके शामिल रहे. उनके आउट होने के बाद आयुषी बडोनी बल्लेबाजी करने आए हैं.
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85-2
15 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं. कप्तान तिलक वर्मा 30 गेंदों में 19 और ऋतुराज गायकवाड़ 33 गेंदों में 31 रन बनाकर क्रीज में बने हुए हैं.
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70-2
13 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा (13) और ऋतुराज गायकवाड़ (27) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. श्रीलंका की ओर से 14वें ओवर में सहान अराचिगे गेंदबाजी का रहे हैं.
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57-2
10 ओवर के भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा (4) और ऋतुराज गायकवाड़ (19) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा वैभव के बाद प्रभसिमरन सिंह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अब क्रीज पर कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बने हुए हैं. 8 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं.
भारत को पहला झटका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा है. वैभव ने इस मैच में 14 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए.
