मैदान पर भिड़ना वैभव सूर्यवंशी को पड़ा महंगा, मैच रेफरी ने दी सजा, 50% मैच फीस काटी

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज के दौरान इंडिया ए के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर गए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (Source-PTI)

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज के दौरान इंडिया ए के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर गए हैं. 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद मेजबान टीम के खिलाड़ी को धक्का दे दिया था. इस मैच में मैच रेफरी ने वैभव को दोषी पाया है और साथ ही उन्हें सजा सुनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच रेफरी ने वैभव की 50% मैच फीस काट ली है. सिर्फ वैभव ही नहीं उन्हें धक्का देने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे को भी बराबर का दोषी पाया गया है और सजा के तौर पर उनकी भी पचास फीसदी मैच फीस काटी गई है.

श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े थे वैभव

दरअसल यह पूरा मामला भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच के दौरान का है. इस मैच में भारतीय टीम को सुपरओवर में हार का सामना करना पड़ा था. मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलंबागे के बीच लड़ाई हुई थी. जीत के बाद श्रीलंका ए के खिलाड़ियों ने आक्रामक जश्न मनाया था. इस दौरान हलंबागे ने वैभव पर कुछ निजी टिप्पणी की जिसके बाद वह भड़क उठे और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के पास जाकर उन्हें जवाब देने लगे. इसके बाद दोनों के बीच धक्कामुक्की हो गई थी.

यह भी पढ़ें: निशांत सिंधु की फिरकी का चला जादू, इंडिया A ने अफगानिस्तान A को 101 रनों से रौंदा

मैच रेफरी ने सुनाई सजा

मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने इस झगड़े में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ सजा सुनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेन हलंबागे कोसबसे कड़ी सजा मिली है, क्योंकि वह वैभव पर लगातार टिप्पणी कर उन्हें उकसा रहे थे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक मैच रेफरी ने निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगाया है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलंबागे की 50% मैच फीस सजा के तौर पर काट ली गई है.

लगातार फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी

श्रीलंका में जारी इस सीरीज में 15 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं. अब तक खेले गए 4 मैचों में वह सिर्फ 117 रन ही बना सके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली है. अफगानिस्तान ए खिलाफ खेले गए पांचवें मुकाबले में वह 28 गेंदों में 38 रन ही बना सके थे.

ज़रूर पढ़ें