IND A VS SL A:सुपर ओवर में भी नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का जादू, 7 रन से हारी इंडिया ए

IND A vs SL A : ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला सोमवार 15 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया.
IND A vs SL A

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए (सोर्स-BCCI)

IND A vs SL A : ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला सोमवार 15 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला टाइ रहा और सुपरओवर तक गया. सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए. जवाब में इंडिया ए सिर्फ 10 रन ही बना सकी. सुपरओवर में वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बना लिए और मैच टाई हो गया, जिसके बाद सुपरओवर में श्रीलंका ने जीत दर्ज की.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंडिया ए- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर

श्रीलंका ए – निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (सी), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज

ज़रूर पढ़ें