IND VS AFG: पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल, गिल की शानदार पारी
IND VS AFG Highlights
IND VS AFG Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने पहला मुकाबला जीत लिया है. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में भारत अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदे खेलकर 84 रन नाबाद बनाए. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरी वनडे मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़
अफगानिस्तान- इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी