IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और झटका, विराट के बाद रोहित भी आउट
रोहित शर्मा
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम को 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बैक टू बैक झटके लगे हैं. हाल ही में विराट कोहली के चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई थी. अब पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर रोहित शर्मा पर भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
वनडे सीरीज से बाहर होंगे रोहित शर्मा?
न्यूज एजेंसी ANI ने बीसीसीआई के एक सोर्स के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान सीरीज में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं माना जा रहा है. बता दें, आईपीएल 2026 के दौरान रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए थे. हालांकि आगामी वनडे सीरीज के लिए उन्हें भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. गौर करने वाली बात यह है कि बीसीसीआई की ओर से विराट कोहली की इंजरी और रोहित की फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series Update: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी
टीम इंडिया को बड़ा झटका
विराट कोहली और रोहित शर्मा अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो जाते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम आगामी सीरीज में मुश्किल में नजर आ सकती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज खेल पाते हैं या नहीं.
रोहित शर्मा वनडे करियर
39 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे करियर की बात करे तो उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 282 वनडे मैच खेले हैं. जिसकी 274 पारियों में उन्होंने 11577 रन बनाए हैं. इस फॉर्मैट में रोहित के बल्ले से अब तक कुल 61 अर्धशतक और 33 शतक निकले हैं. वह टीम इंडिया के साबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं.