IND vs AFG: W,W,W…डेब्यू मैच में हर्ष दुबे का धमाका, अफगानिस्तान के खिलाफ झटके 3 विकेट
हर्ष दुबे
Harsh Dubey: भारत और अफगनिस्तान के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसका पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी की और अपने पहले ही मैच में 3-3 विकेट लेकर अफगनिस्तान के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया.
डेब्यू मैच में हर्ष दुबे का धमाका
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस मैच में हर्ष दुबे ने 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.40 की रही. हर्ष के अलावा गुरनूर बराड़ ने भी अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. इस मैच में उन्होंने 4.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए महज 27 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.40 की रही. पहले ही मैच के पहले ओवर में उन्होंने इब्राहिम जादरान के रूप में अफगानिस्तान को पहला झटका दिया था.
Impressive day out in #TeamIndia colours 💙
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
Harsh Dubey 🤝 Gurnoor Brar
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/4nFkz6efAn
यह भी पढ़ें: कौन हैं गुरनूर बराड़? अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में झटका विकेट
ODI इतिहास में सातवीं बार हुआ ऐसा
बता दें, वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सातवीं बार है जअब किसी टीम की पारी में दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने कम से कम तीन-तीन विकेट लिए हैं. इसके अलावा किसी फुल-मेंबर टीम के लिए यह कारनामा सिर्फ तीसरी बार हुआ है. इससे पहले दो बार ऐसा हो चुका है, पहली बार जनवरी 1971 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए एशले मैलेट (3/34) और कीथ स्टैकपोल (3/40) ने ऐसा किया था; और दूसरी बार मार्च 1997 में एल्बियन में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए कॉलिन क्रॉफ्ट (3/50) और जोएल गार्नर (3/27) ने ऐसा किया था.
वनडे डेब्यू में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
- 4/54 – प्रसिद्ध कृष्णा बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2021
- 3/21 – नोएल डेविड बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1997
- 3/24 – वरुण एरोन बनाम इंग्लैंड, मुंबई डब्ल्यूएस, 2011
- 3/27 – गुरनूर बराड़ बनाम एएफजी, धर्मशाला, 2026
- 3/30 – सुब्रतो बनर्जी बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ, 1991