Team India Squad Afghanistan Series: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की वापसी, कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका
टीम इंडिया
Rohit Virat Return Afghanistan Series: आईपीएल 2026 के ठीक बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है. वहीं टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की जगज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है. वहीं, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पूरी सीरीज से आराम दिया गया है.
टेस्ट में केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए शुभमन गिल को टीम का कप्तान नियुक्त गया है, जबकि केएल राहुल उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है. बता दें, टेस्ट टीम में बोर्ड ने साई सुदर्शन पर भी भरोसा जताया है.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
Presenting #TeamIndia's squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld
यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: मुश्फिकुर रहीम ने रचा इतिहास, 39 साल की उम्र में तोड़ा ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड
युवा खिलाड़ी को मौका
अफगानिस्तान सीरीज के लिए बोर्ड ने कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. टेस्ट टीम में मानव सुथार और हरप्रीत बरार को शामिल किया गया है, जबकि वनडे टीम में प्रिंस यादव गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे पर भरोसा जताया गया है. आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला लिया है.
रोहित-विराट की हुई वापसी
वनडे टीम की भी कमान एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हुई है. बता दें, जनवरी 2026 के बाद एक बार फिर ये दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे. वहीं ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है.
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
टीम इंडिया वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे