IND vs AFG: न टॉस हुआ, न गेंद फेंकी… फिर सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गया भारत, क्या पाकिस्तान से होगी टक्कर?
इमेज सोर्स-पीटीआई
भारतीय क्रिकेट टीम की एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री हो गई है. सोमवार (28 सितंबर 2026) को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द घोषित कर दिया गया. इस मैच के रद्द होने के बाद टीम इंडिया सीधे सेमीफाइलन में पहुंच गई. लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की मैच रद्द होने से टीम इंडिया ही क्यों सेमीफाइनल में पहुंची और अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में जगह क्यों नहीं मिली?
एशियन गेम्स का एक नियम
दरअसल इसके पीछे की वजह है एशियन गेम्स का एक नियम. इस नियम का फायदा केवल भारत को नहीं बल्कि पाकिस्तान को भी हुआ है. एशियन गेम्स का ये नियम कहता है कि मैच रद होने की स्थिति में जो टीम इंटरनेशनल रैंकिंग में उच्च स्थान पर होगी वह अगले दौर में जाएगी. भारत इस समय टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले नंबर पर है जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है. इसी कारण भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
INDIA ARE THROUGH TO THE SEMIS! ✅ The match is abandoned without a ball being bowled, and India progress to the semi-finals by virtue of their higher ICC ranking. Watch the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #AsianGames #AichiNagoya2026 #BaarBaarBharatHarBaarBharat
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 28, 2026
पाकिस्तान को भी मिला सेमीफाइनल का फायदा
गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान से पहले पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाना था. ये मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था और बिना एक भी गेंद फेंके इसे रद्द कर दिया गया था. अब चूंकि पाकिस्तान की रैंकिंग हांगकांग से बेहतर थी. इसी कारण पाकिस्तान को भी सेमीफाइनल में जगह मिल गई.
1 अक्टूबर को होगा सेमीफाइनल
अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में 1 अक्टूबर को मैदान में उतरेगी. उसी दिन पाकिस्तानी टीम भी मैदान में उतरेगी. हालांकि इन दोनों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत नहीं होगी. अब 29 सितंबर यानी मंगलवार को एक सेमीफाइनल में पाकिस्तान और नेपाल की टीमें आमने सामने होंगी, वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम मलेशिया से भिड़ेगी. ये भी एक क्वार्टर फाइनल मैच है. अगर ये मैच भी नहीं हो पाए तो श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम अगले राउंड यानी सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी.
यह भी पढ़ें: IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने कुलदीप यादव की मानी बात, DRS लेते ही पलटा मैच, वायरल हुआ VIDEO
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाला
नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल में जो भी टीम विजेता होगी उसके साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. वहीं पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश और मलेशिया के बीच चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगी. अगर किसी तरह का कोई उलटफेर नहीं हुआ तो अगर भारत-पाकिस्तान के बीच तीन अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल का मैच होगा.