IND VS AFG: टीम इंडिया का नया शेड्यूल जारी,अफगानिस्तान से होगी टी20 सीरीज, बांग्लादेश को करारा झटका!

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. इस टी20 सीरीज का आयोजन 13 से 17 सितंबर के बीच होगा.
IND VS AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND VS AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के शेड्यूल में बडा बदलाव देखने को मिला है. एक तरफ जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया के दौरे का इंतजार कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर भारत की नई सीरीज का ऐलान हो गया है. बता दें, सितंबर में टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है, लेकिन टीम इंडिया अब सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी.

टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. इस टी20 सीरीज का आयोजन 13 से 17 सितंबर के बीच होगा. खास बात यह है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा, जिसके सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 13, दूसरा टी20 15, जबकि तीसरा और आखिरी टी20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की वापसी का काउंटडाउन शुरू, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारत का बांग्लादेश दौरा था प्रस्तावित

अफगानिस्तान सीरीज का ऐलान होने के साथ ही भारत का बांग्लादेश दौरा लगभग रद्द माना जा रहा है. दरअसल सितंबर की ही शुरुआत में टीम इंडिया को बांग्लादेश दौरे पर जाना था. हालांकि इसकी तरीकों का ऐलान नहीं किया गया था. लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सितंबर की शुरुआत में भारत का बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित था. लेकिन अब भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल सामने आने के बाद माना जा रहा है कि शायद भारत का बांग्लादेश दौरा नहीं होगा.

BCCI की ओर से कोई अपडेट नहीं

बीसीसीआई की ओर से भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इसे लेकर लगातार प्रयास कर रहा है. बता दें, दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज पिछले साल प्रस्तावित थी, लेकिन इसे ताल दिया गया था. अब एक बार फिर यह दौरा टाला जा सकता है.

ज़रूर पढ़ें