IND VS AFG Test: दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, स्टंप्स तक अफगानिस्तान का स्कोर 113-5

IND vs AFG Test Day 2: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में जारी है. इस टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 564 रन पर अपनी पारी घोषित की. जवाब में अफगानिस्तान ने स्टंप्स तक 113 रन बना लिए हैं.
IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG Test Day 2: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में जारी है. इस टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 564 रन पर अपनी पारी घोषित की. जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना सकी. टीम इंडिया के लिए मानव सुथार ने अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट लिए. जबकि प्रसिद्ध कृष्ण ने 2 विकेट अपने नाम किए.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान- सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

ज़रूर पढ़ें