Vistaar NEWS

IND VS AUS: KL राहुल के क्लासिक शॉट को देखकर हैरान रह गए गौतम गंभीर, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन

KL Rahul

केएल राहुल

KL Rahul: भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 19 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 39 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी के दौरान राहुल ने एक ऐसा शॉट लगाया जिसे देख ड्रेसिंग रूप में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर भी हैरान रह गए. गंभीर का यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राहुल के क्लासिक शॉट में गंभीर का रिएक्शन वायरल

दरअसल भारत की पारी के दौरान 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान के गेंदबाज जियाउर रहमान की गेंद पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा. राहुल का यह शॉट इतना क्लासिक और बेहतरीन था कि ड्रेसिंग रूम में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी प्रतिक्रिया नहीं छिपा पाए. इस दौरान गंभीर राहुल के इस शॉट से काफी प्रभावित नजर आए. गंभीर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: IND VS AUS: धर्मशाला में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, इस मामले में धवन-कोहली को छोड़ा पीछे

KL राहुल ने खेली तूफानी पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच में केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने इस मैच में 205.26 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में नाबाद 39 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. बता दें, जियाउर रहमान के 22वें ओवर ओवर में राहुल ने कुल 20 रन बटोरे. इस धमाकेदार ओवर के बाद मैच पूरी तरह से भारत की गिरफ्त में आ गया.

शुभमन गिल ने खेली मैच विनिंग पारी

धर्मशाला में खेले गए इस मैच में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान गिल का स्ट्राइक रेट 127.27 का रहा. गिल की इस शानदार पारी के चलते भारतीय टीम ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की. गिल को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Exit mobile version