14 चौके 7 छक्के, अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन का गरजा बल्ला, जड़ा तीसरा सबसे तेज शतक
ईशान किशन (Source-BCCI)
Ishan Kishan: भारत और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बुधवार 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. मुकाबले में ईशान ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की जमकर बरसात की.
ईशान किशन ने जड़ा शानदार शतक
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आक्रामक अंदाज में नजर आए. भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने 158.23 के स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी की और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इस मैच में किशन ने 79 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान ईशान ने सिर्फ 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ईशान ने वनडे क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं.
1️⃣2️⃣5️⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
7️⃣9️⃣ Balls
1️⃣4️⃣ Fours & 7️⃣ Sixes
A dazzling knock from Ishan Kishan 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/JYJ5l44iJ6#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ishankishan51 pic.twitter.com/EI68b2HLje
यह भी पढ़ें: IND VS AUS: धर्मशाला में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, इस मामले में धवन-कोहली को छोड़ा पीछे
ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज
इस शानदार शतकीय पारी के साथ ईशान किशन वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन और भारत के रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ा है. मॉर्गन ने 2019 में 57 गेंदों में यह कारनामा किया था. जबकि रोहित ने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 63 गेंदों में शतक जड़ा था.
🚨 Milestone Unlocked 🚨
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs and counting in ODIs for Ishan Kishan 👏
Updates ▶️ https://t.co/JYJ5l44iJ6#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ishankishan51 pic.twitter.com/5H0W2ClfuB
धोनी-कपिल देव कई खास लिस्ट में हुए शामिल
अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव की खास लिस्ट में एंट्री कर ली है. वह अब भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1,000 रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में शीर्ष पर हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या है, जिन्होंने 857 गेंदों में ये कारनामा किया था. इसके अलावा इस लिस्ट में केदार जाधव, कपिल देव, शुभमन गिल, एमएस धोनी का नाम शामिल है. अब किशन ने 966 गेंदों पर अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं.