IND VS AUS: धर्मशाला में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, इस मामले में धवन-कोहली को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल
Shubman Gill: भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंद पर नाबाद 84 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. इस तूफानी पारी के साथ गिल ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मामले में उन्होंने शिखर धवन और विराट कोहली जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.
शुभमन गिल ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान के खिलाफ 84 रन की तूफानी पारी खेलकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है. वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने 62 पारियों में यह कारनामा किया है. जबकि शिखर धवन ने 72 पारियों और विराट कोहली ने 75 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए थे.
Major Milestone for our Captain 🫡
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
Shubman Gill becomes the fastest Indian and 2⃣nd fastest player overall to amass 3⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs 🙌🔝
He also brings up his fifty!
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/tdxL7cvo7X
ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
इसके अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में हाशिम अमला शीर्ष पर हैं जिन्होंने 57 पारी में 3000 वनडे इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं. वहीं, गिल ने 62 पारियों में यह कारनामा कर दिया है.
शुभमन गिल वनडे करियर
26 वर्षीय भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मैट में अब तक कुल 62 मैच खेले हैं, जिसकी 62 पारियों में उन्होंने 3037 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 346 चौके और 65 छक्के निकले हैं. जिसमें 18 अर्धशतक और 8 शतक शामिल हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम एक दोहरा शतक भी दर्ज है.