क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच? नॉटिंघम के मौसम ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. इस मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज बराबरी पर लाना चाहेगी. वहीं, दूसरी तरफ इंग्लैंड भी इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. इस मैच से पहले सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या बारिश के कारण यह मैच रद्द तो नहीं हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं नॉटिंघम के मौसम से जुड़ा पूरा अपडेट…

कैसा रहेगा नॉटिंघम का मौसम?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम के लोकल टाइम के मुताबिक शाम साढ़े 5 बजे से शुरू होगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 10 बजे से शुरू होगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, शाम के वक्त यहां का तापमान करीब 17 डिग्री के आसपास रह सकता है. जबकि आसमान साफ रहने की उम्मीद है. वहीं मैच के समय हवा 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. बारिश की बात करें तो इस मैच में सिर्फ 2 फीसदी ही बारिश होने के आसार है. ऐसे में मैच में बारिश का कोई दखल नहीं होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल, इस दिग्गज को मिली खास जिम्मेदारी

पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर और डरहम जैसे शहरों की तुलना में नॉटिंघम में मौसम ज्यादा गर्म रहता है. अगर मौसम गर्म ही बना रहता है, तो पिच स्पिनरों के लिए थोड़ी मददगार साबित हो सकती है. यहां की पिचें आम तौर पर सपाट होती हैं और गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4 बार 190 या उससे ज्यादा रन बने हैं. इसके अलावा मैदान की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों के पक्ष में रहती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड- फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

ज़रूर पढ़ें