IND vs ENG: तीसरे टी20 मैच में हार के साथ टीम इंडिया ने बना डाले 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हार झेलने के साथ भारतीय टीम ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं.
Team India

टीम इंडिया

Team India: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेले गए इस मैच में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी महज 76 रनों पर ही सिमट गई. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 2-0 से सीरीज पर बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ मिली इतनी बड़ी हार के बाद भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं.

भारत के नाम दर्ज हुए ये 5 शर्मनाक रिकॉर्ड

1. भारत ने बनाया दूसरा सबसे छोटा स्कोर

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की पूरी टीम महज 76 रनों पर ही सिमट गई. बता दें, यह टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में भारतीय टीम सिर्फ 74 रनों पर सिमट गई थी.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: फीका पड़ा वैभव का जलवा… 5 ओवर में आधी टीम ढेर, टीम इंडिया के नाम से जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

2. जीत का सबसे लंबा इंतजार

टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पिचले 5 मैचों में एक भी नहीं जीत पाई है. टीम को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. बता दें, यह टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए जीत के लिए सबसे लंबा इंतजार है. इससे पहले टीम लगातार 4 मैचों में नही जीत पाई थी.

3. T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार

टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में पहली बार 100 से ज्यादा रनों के अंतराल से हारी है. इससे पहले भारत को सबसे बड़ी हार 80 रनों की न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में झेलनी पड़ी थी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वलिंग्टन में खेला गया था.

4. T20 इंटरनेशनल में सबसे जल्दी ऑलआउट

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम 11.4 ओवर में ही ढेर हो गई. इससे पहले टीम इंडिया ने किसी पारी में ऑलआउट होने से पहले सबसे कम ओवर 2015 में कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे, जहां भारतीय टीम 17.2 ओवर में सिमट गई थी.

5. पावरप्ले में खोए 5 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही अपने 5 विकेट खो दिए थे. इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल 5वें विकेट के रूप में पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. यह पहली बार है जब टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही अपने शुरुआती 5 विकेट गंवा दिए.

ज़रूर पढ़ें