IND vs ENG: साउथैम्प्टन टी20 से पहले गजब का ड्रामा, ट्रैफिक जाम में फंसी टीम इंडिया, तय समय पर नहीं हो सका टॉस

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्प्टन में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को अजीब स्थिती का सामना करना पड़ा. इस मैच से पहले भारतीय टीम ट्रैफिक जाम में फंस गई थी
Team India

टीम इंडिया

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्प्टन में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को अजीब स्थिती का सामना करना पड़ा. रोज बाउल में आयोजित इस मैच का टॉस तय समय पर नहीं हो सका, क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक जाम में फंस गई थी. पांचवें टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन यह टॉस 45 मिनट देरी से हुआ.

ट्रैफिक में फंसी टीम इंडिया

दरअसल साउथैम्प्टन में होने वाले पांचवें टी20 मैच से पहले टीम इंडिया की बस ट्रैफिक जाम में अटक गई थी. जिसके चलते भारतीय खिलाड़ी समाए पर स्टेडियम नहीं पहुंच सके और टॉस में देरी करनी पड़ी. हालांकि बाद में टीम इंडिया मैदान पर पहुंच गई और मैच शुरू कराने की तैयारियां आगे बढ़ीं. इस मैच का टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ. टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे हो पाया.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, पांचवें टी20 में बदली भारत की प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी को भी मिला मौका

प्लेइंग 11 में हुए बदलाव

साउथैम्पटन के रोज बाउल में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले. 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. उनकी जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है.

भारत को लगातार 3 मैचों में मिली हार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच भले ही इस सीरीज का नतीजा नहीं बदल सकता, लेकिन यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम माना जा रहा था. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि अगले तीन मुकाबलों में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी.

ज़रूर पढ़ें