IND vs ENG: दूसरे ODI में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मैच? जानें कैसा रहेगा कार्डिफ का मौसम

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 16 जुलाई गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 16 जुलाई गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 से सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है. अब शुभमन गिल एंड कंपनी की नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. इस मैच से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या दूसरे वनडे मैच में बारिश खलल डाल सकती है?

कैसा रहेगा कार्डिफ का मौसम?

कार्डिफ में होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले मौसम का पूर्वानुमान आ चुका है. इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं हैं और मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. दिन के समय गर्मी रहेगी और शाम में उमस बढ़ेगी. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच वाले दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं, रात में तापमान न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में दर्शकों को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एजबेस्टन में रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल, अब दूसरे वनडे से पहले आया बड़ा अपडेट

तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच डे-नाइट मुकाबला होने के कारण दिन में धूप होने से पिच ड्राई हो सकती है लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा तो स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है. हालांकि शाम के बाद बल्लेबाजी करने में आसानी हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड- जैकब बेथल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद.

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़/प्रिंस यादव/अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह

ज़रूर पढ़ें