IND VS IRE: बेलफास्ट में मौसम बनेगा विलेन? भारत-आयरलैंड दूसरे टी20 पर बारिश का खतरा
भारत बनाम आयरलैंड (Photo- BCCI)
IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच इन दिनों दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच आज रविवार 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दूसरे टी20 मैच में बारिश ने खेल बिगड़ा और मैच रद्द हुआ तो भारत आयरलैंड से सीरीज हार जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं मैच में बारिश की कितनी संभावना है और बेलफास्ट का मौसम कैसा रहेगा?
भारत को पहले मैच में मिली हार
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज रविवार 28 जून भारतीय समयनुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा. पहले मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जिसके कारण टीम को आयरलैंड के हाथों 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ आयरलैंड ने 1-0 से सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज को ड्रा पर खत्म करना चाहेगी.
यह भी पढ़ें: IND vs IRE: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका! इन 5 वजहों से पहला मैच हारी टीम इंडिया
दूसरे टी20 में कैसा रहेगा मौसम?
दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच बेलफास्ट के समयनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, इस मैच बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही मैच के समय तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. मैच के समय हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के समय सिर्फ 10 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. यानी अगर मैच में बारिश होती भी है तो मुकाबला रद्द होने की नौबत न के बराबर है. ऐसे में मौसम के लिहाज से भारतीय टीम के लिए कोई चिंता की बात नहीं है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव
आयरलैंड- टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड