IND vs NED LIVE: भारत को चौथा झटका, कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए आउट
IND vs NED LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है.
भारत बनाम नीदरलैंड
IND vs NED LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को आराम दिया है. जबकि वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
नीदरलैंड- माइकल लेविट,मैक्स ओ’डॉउड,बास डीलीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, नूह क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन