IND VS NZ 2nd T20I: तिलक वर्मा ने पलट दी बाजी, भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है.
India won by 4 wkts

भारत ने 4 विकेट से जीता मैच

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने भारत को 181 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने तिलक वर्मा और नमन धीर की विस्फोटक बल्लेबाजी के दमपर एक गेंद शेष रहते ही टारगेट चेज कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारत की इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 26 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को हारी हुई बाजी जितवाई. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तिलक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन

ज़रूर पढ़ें