टिम साइफर्ट का विकेट लेते ही आपा खो बैठे गुरनूर बराड़, मैदान पर दिखाए तेवर, VIDEO वायरल
गुरनूर बराड़
Gurnoor Brar Tim Seifert Clash: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज 13 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में खेला गया. इस मैच में मैदान पर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ कीवी ओपनर टिम साइफर्ट को आउट कर अपना आपा खो बैठे. साइफर्ट का विकेट मिलते ही गुरनूर ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए उन्हें अग्रेसीव सेंड-ऑफ दिया. इस दौरान दोनों के बीच तीखी भिड़ंत देखने को मिली दोनों ने एक-दूसरे से कुछ कहा. माहौल बिगड़ते देख विराट कोहली ने हस्तक्षेप किया और बराड़ को साइफर्ट से दूर किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टिम साइफर्ट से भिड़े गुरनूर बराड़
माउंट मॉन्गनुई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 12वें ओवर कई आखिरी गेंद पर भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने कीवी सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट को आउट कर भारत को पहली साफलता दिलाई. साइफर्ट को आउट कर गुरनूर ने आक्रामक तेवर दिखाए और उनके पास जाकर इस विकेट को सेलिब्रेट किया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली. मामले को बढ़ता देख विराट कोहली तुरंत बीच में आए और उन्होंने बराड़ को कीवी बल्लेबाज से दूर कर मामले को शांत कराया.
Kohli stepping in, pulling Gurnoor away as he screams in front of Seifert. Learn some respect, Gurnoor. https://t.co/eUKdxNcjTr
— ;-) (@timeout_7) November 13, 2026
फिफ्टी जड़कर आउट हुए टिम साइफर्ट
इस मैच में टिम साइफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. साइफर्ट ने अपने ओपनिंग पार्टनर विल यंग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की. 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर बराड़ ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा.
गावस्कर ने जताई नाराजगी
गुरनूर बराड़ के आक्रामक जश्न पर भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है. उनका मानना है कि जब बल्लेबाज आउट हो गया है, तो उससे बहस की क्या जरूरत थी. वहीं, बराड़ को अपना यह जश्न भारी पड़ सकता है. उनकी इस हरकत पर मैच रेफरी संज्ञान ले सकते हैं.



