IND vs NZ: रोहित-कोहली, अय्यर…चौथे वनडे में फेल हुआ भारत का टॉप ऑर्डर, टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

India's Top Order Collapse: माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ जिसके चलते टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं.
INDIA vs NEW ZEALAND

भारत बनाम न्यूजीलैंड

India’s Top Order Collapse: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखरा नजर आया. मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की फ्लॉप साबित हुई. दोनों ही बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर भी गोल्डन डक पर आउट हो गए. इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने कुछ अनचाहे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

पहले ही ओवर में गंवाए 3 विकेट

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में भारत को 3 बड़े झटके दिए. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 1 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. विराट कोहली 4 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. रो-को के फ्लॉप शो के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी गोल्ड डक पर आउट हो गए.

52 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब पारी के पहले ही ओवर में टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हो. इसके अलावा करीब 16 साल बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली एक ही वनडे मैच में जीरो पर आउट हुए हैं. इससे पहले साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में खेले गए वनडे मैच में ये दोनों खिलाड़ी डक पर आउट हुए थे. रोहित और विराट अपने वनडे करियर में दूसरी बार एक ही मैच में बिना खाता खोले आउट हुए हैं.

10 रन के अंदर गंवाए 4 विकेट

इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह केवल पांचवां मौका है जब किसी टीम ने बिना कोई रन बनाए अपने शुरुआती 3 विकेट खो दिए हैं. इससे पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के साथ ऐसा हो चुका है. इसके अलावा यह दूसरा मौका है जब भारत ने किसी वनडे मैच में 10 रन के अंदर अपने शुरुआती चार विकेट खो दिए हो. इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में टनब्रिज वेल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मशहूर मैच में भी भारत की स्थिति बिल्कुल ऐसी ही थी, जहां उनका स्कोर 9 रन पर 4 विकेट हो गया था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें