IND vs NZ: आकिब नबी की मेहनत पर रोहित-ईशान ने फेरा पानी, लगातार टपकाए दो कैच
रोहित शर्मा और ईशान किशन ने छोड़ा कैच
Rohit Ishan Drop Two Catches: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के फील्डर्स की ओर से बड़ी चूक देखने को मिली. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान तेज गेंदबाज आकिब नबी के ही ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन से लगातार 2 कैच छूटे, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
रोहित-ईशान ने छोड़ा आसान कैच
मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड कई ओर से पारी की शुरुआत करने आए विल यंग को दूसरे ही ओवर में जीवन दान मिल गया. भारत की ओर से दूसरा ओवर आकिब नबी लेकर आए. उनके इस ओवर में लगातार दो गेंदों पर पहले रोहित शर्मा और फिर ईशान किशन ने कैच टपका दिए. ओवर की आखिरी दोनों गेंदों पर कैच के मौके बनाए, लेकिन दोनों ही मौकों पर कैच ड्रॉप हो गया.
First Rohit Sharma dropped shitter which is obvious looking at his fitness. But Ishan Kishan how could you dropped this catch? But look at Virat Kohli fitness. What a player he is https://t.co/cnXUfBXwQB
— BackToLobby (@_backtolobby) November 13, 2026
दूसरे ओवर में विल यंग को मिला जीवनदान
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान दूसरे ओवर में कीवी ओपनर विल यंग 5 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे. तभी उन्हें जीवनदान मिला. आकिब नबी ने ओवर की पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ डाली, जिस पर विल यंग के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के पास गई. गेंद काफी आरामदायक ऊंचाई पर थी, लेकिन रोहित की हथेलियों से टकराकर छिटक गई और एक आसान कैच छूट गया.
ओवर की आखिरी गेंद पर फिर छूटा कैच
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आकिब नबी ने फिर एक बेहतरीन आउटस्विंगर डाली और विल यंग को फंसाने की कोशिश की. इस बार भी कीवी ओपनर के बल्ले का हल्का किनारा लगा. विकेट के पीछे खड़े ईशान किशन ने दाईं ओर छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन जमीन पर गिरते समय गेंद उनके गसतानों से उछलकर गिर गई. लगातार दो गेंदों पर शानदार गेंदबाजी से मौके बनाने के बावजूद विकेट न मिलने पर भारतीय तेज गेंदबाज मैदान पर काफी निराश नजर आए.



