वरुण OUT, कुलदीप IN? न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11
टीम इंडिया
IND vs NZ Final: भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड को 7 रन से हराया अब फाइनल में उनकी भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. खिताबी मुकाबले से पहले भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि फाइनल में कीवी टीम के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव किन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेंगे?
वरुण चक्रवर्ती होंगे बाहर!
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जमकर धुनाई हुई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी वह काफी महंगे साबित हुए. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए थे. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फैंस उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं, और उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने की मांग कर रहे हैं. हालांकि वरुण ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं. ऐसे में मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करे.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़
कुलदीप की एंट्री
फाइनल मुकाबले की प्लेइंग 11 से अगर वरुण को बाहर किया जाता है, तो उनकी जगह मैनेजमेंट चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका दे सकता है. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
इन खिलाड़ियों को भी मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मैनेजमेंट एक बार फिर अभिषेक शर्मा पर भरोसा जाता सकता है. इसके अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन और ईशान किशन की प्लेइंग 11 में जगह लगभग तय मानी जा रही है. मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे टीम को मजबूती दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी विभाग मे जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
फाइनल भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.