IND vs NZ Final: कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच? नोट कर लीजिए सारी डिटेल
भारत बनाम न्यूजीलैंड
IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में अपना टिकट बुक कर लिया है. अब दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी. ऐसे में आइए जानते है कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला.
कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन हैं. उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था. ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं, कीवी टीम अब तक एक भी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. ऐसे में उसे अपने पहले खिताब की तलाश होगी.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का टिकट कैसे खरीदें? जानें कीमत से लेकर सारी डिटेल
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले की पहली गेंद शाम 7 बजे डाली जाएगी. जबकि टॉस मैच के आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच के लिए स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे ही खुल जाएंगे. दर्शकों को मैच शुरू होने के तीन घंटे पहले स्टेडियम में पहुंचे की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे.
कहां देखें लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबलों को अगर आप लाइव देखना चाहते है तो टीवी पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा मोबाईल या लैपटॉप दर्शकों के लिए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JIOHotstar ऐप और वेबसाईट पर उपलब्ध होगी.