IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने अर्धशतकों की लगाई हैट्रिक, ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज
संजू सैमसन
IND vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने जबरदस्त फॉर्म जारी रखते हुए टूर्नामेंट में लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ दी है. इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
संजू सैमसन अर्धशतकों की लगाई हैट्रिक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद संजू सैमसन ने शानदार वापसी की. उन्होंने टूर्नामेंट के लगातार तीन मुकाबलों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया है. सुपर-8 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली. इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों में 89 रन बनाए और भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अब खिताबी मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. फाइनल में उन्होंने 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम के लिए अहम योगदान दिया. इस तरह उन्होंने इस टूर्नामेंट में अर्धशतकों की हैट्रिक पूरी कर ली है.
Another special knock added to the collection 👏
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Sanju Samson lit up the grand finale for #TeamIndia 🇮🇳
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#T20WorldCup | #Final | #MenInBlue | #INDvNZ | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/M3GTfJBxLT
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के आगाज़ को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग
ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अर्धशतक जड़ते ही संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बड़ा कारनामा कर दिया है. वह सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि शाहिद अफरीदी और विराट कोहली के नाम दर्ज है.
छक्कों की लगाई हैट्रिक
खिताबी मुकाबले में संजू सैमसन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना निशाना बनाया. 14वें ओवर में उन्होंने रवींद्र की लगातार तीन गेंदों मे 3 छक्के जड़ दिए. इस मैच में उन्होंने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन की तूफानी पारी खेली.