IND vs PAK: कोलंबो में बुमराह का ‘मैजिक’, एक ही ओवर में सैम और कप्तान आगा को किया चलता, पाक की तोड़ दी कमर
भारत बनाम पाकिस्तान
IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तान की पारी शुरुआती झटकों से उबर ही नहीं पाई. बुमराह ने अपने एक ही ओवर में सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा का विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरफ भारत की ओर मोड़ दिया .
बुमराह ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट
भारत द्वारा दिए गए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाया. उन्होंने पहले सैम अयूब को एलबीडब्ल्यू आउट किया, जो सिर्फ 2 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए. बुमराह यहीं नहीं रुके और इसी ओवर में उन्होंने कप्तान सलमान अली को चलता किया, जो 4 गेंदों में महज 4 रन ही बना सके. इन शुरुआती झटकों ने पाकिस्तान की पारी को पूरी तरफ बैकफुट पर धकेल दिया.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: अबरार हो या शाहीन अफरीदी… ईशान किशन ने पाक के हर गेंदबाज को धोया, खेली 77 रनों की तूफानी पारी
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के नाम दर्ज है. उन्होंने 16 विकेट झटके हैं. वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 11 विकेट झटके हैं.
भारत ने बनाए 175 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन की 77 रन की तूफानी पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. भारत की ओर से ईशान के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32, शिवम दुबे 27, तिलक वर्मा ने 25 और रिंकू सिंह ने 11 रन की पारी खेली.